डीजल के साथ बढ़ेंगे रसोई गैस, फल और दाल-सब्जियों के दाम भी

Inflation
नई दिल्ली। पैट्रोल के दामों में तो बढ़ोतरी हो ही चुकी है अब खबर है कि डीजल के दाम भी 3 से 4 रुपये कर बढ़ जाएंगे। कल ईजीओम की बैठक में डीजल के दामों का फैसला होगा। इसके साथ ही रोजमर्रा की जरुरत की चीजें मसलन सब्जी, फल, दूध, दाल और लगभग हर चीज भारी मंहगाई की चपेट में आ जाएगी।

पैट्रोल के बढ़ते दामों को अगर आम आदमी झेल भी ले लेकिन डीजल के बढ़े हुए दाम आम आदमी को कहीं का नहीं छोड़ेंगे। डीजल के साथ ही रसोई गैस के दाम भी 25 से 30 रुपये तक बढ़ सकते हैं। सरकार के मुताबिक अप्रैल माह में मंहगाई 8.66 फीसदी थी लेकिन मई में यह आंकड़ा 9.50 फीसदी पार कर जाएगा। डीजल के बढ़े हुए दामों का सीधा असर मालभाड़े, खेती बाड़ी, पंपिंग सेट पर होगा। इनका असर आटे-दाल, मसालों, सब्जी, फल दूध और खाने-पीने की हर चीज पर पड़ेगा। सरकार ने पिछले साल पैट्रोल का नियंत्रण बाजार के हवाले कर दिया था लेकिन डीजल पर अभी भी सरकार का नियंत्रण है।

माना जा रहा है कि सरकार डीजल भी अगर बाजार के हवाले कर देती है तो कंपनियां बाजार के हिसाब से दाम बढ़ाएंगी। जिससे डीजल और खाने-पीने की चीजों के दाम बेकाबू हो जाएंगे। मंहगाई का शेयर बाजार पर भी बुरा असर पड़ेगा। रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा जिससे कर्ज लेना भी दो से सवा दो फीसदी तक मंहगा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+