करनाटक के नाटक में सत्ता का चक्का जाम

मंगलवार को सुबह से लेकर कर्नाटक की सरकार का नाटक चलता रहा। सुबह हवाई जहाज से येदियुरप्पा और उनके सभी 114 विधायक दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुत हुए। यह दिखाने के लिए कि वो पूर्ण बहुमत से सरकार चला रहे हैं, राज्यपाल जो कुछ भी कह रहे हैं, वो पूरी तरह असंवैधानिक है और तथ्यरहित है। येदियुरप्पा ने कहा कि विधायकों का यहा प्रस्तुत होना यही दर्शाता है, कि सभी विधायकों का पूर्ण समर्थन सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि ऐसे राज्यपाल को पद से हटा दिया।
इसी दौरान वहां पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, भाजपा नेता अरुण जेटली और सुषमा स्वराज ने राज्यपाल को हटाने की जोरदार मांग की।
कांग्रेस ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार पूरी तरह गैरकानूनी ढंग से चल रही है। सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करदेना चाहिये। कांग्रेस ने कहा कि यदि भाजपा में जरा भी नैतिकता है, तो वो राज्यपाल की बात मानने में एक क्षण भी नहीं लगायेगी।












Click it and Unblock the Notifications