लालगढ़ पर दीदी ने हरा रंग डाला

आखिर हो भी क्यों ने 'दीदी' की जीत कोई साधारण जीत नहीं हैं बल्कि ऐतिहासिक जीत है। ममता बैनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में 34 सालों से खड़े लालगढ़ के किले ढहा दिया है। दीदी के हरे रंग ने आज वामपंथियों के लालगढ को हरे रंग में डुबो दिया है। ऐसा लग रहा मानो पूरा बंगाल हरे रंग में नहा गया है।
क्या है दीदी का हरा रंग
जिस तरह कम्युनिस्ट पार्टी का मूल रंग लाल माना है ठीक उसी तरह दीदी यानी ममता बैनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व हर रंग करता है। जबसे ममता बैनर्जी रेलवे मंत्री बनी उन्होंने पूरे कोलकाता को हरे रंग में रंग डाला था। चुनाव से पहले चाहे लैंप पोस्ट हों, टिकट काउंटर, पोस्टर, दीवारें या कुछ भी कोलकाता में हर चीज हरी नजर आती थी। लाल बंगाल में हरा रंग परिवर्तन का सूचक है।












Click it and Unblock the Notifications