छत्तीसगढ़: पेपर लीक होने पर पीएमटी की परीक्षा रद्द
रायपुर।
छत्तीसगढ़ पीएमटी के जूलॉजी का पर्चा और यूपी पीएससी का पर्चा बिल्कुल एक जैसा होने के चलते छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने परीक्षा को रद्द कर दिया है। बुधवार को यह बात सामने आने पर मंडल ने यह फैसला लिया है। गुरूवार को जांच में पता चला कि रसायन विज्ञान और वनस्पति विज्ञान का पर्चा एक कोचिंग संस्था के वेबसाइट पर अपलोड एक पर्चे से मेल खाते हैं। id="toptextpromo">अधिकारियों
ने बताया कि इन सब पहलूओं को ध्यान में रखते परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। उनहोंने बताया कि पीएमटी की दोबारा परीक्षा जून के प्रथम सप्ताह में होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के नियंत्रक ने कहा कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रो से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा तथा प्रश्न पत्र तैयार करने वाली कम्पनी को ब्लैक लिस्टेड किया जा रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
बताया कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पेपर तैयार करने का जिम्मा दक्षिण भारत की एक नामीगिरामी कम्पनी को दिया था। माना जा रहा है कि पेपर तैयार करने में वहीं से चूक हुई है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।











Click it and Unblock the Notifications