उत्तर प्रदेश: ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वाले पांचों व्यक्ति पेशे से रिक्शा चालक हैं। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की तड़के यह दर्दनाक हादसा जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुड्डुपुर गांव के पास हुआ। मानवरहित फाटक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से शुक्रवार को पांच रिक्शा चालकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। रिक्शा चालक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहे थे, तभी वे वाराणसी से आ रही काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हादसे
की सूचना आस-पास के लोगों ने फौरन पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications