लादेन का मकान नष्ट्र करके क्या साबित करना चाहता है पाकिस्तान!

इस्लामाबाद। भले ही 1 मई की रात को आतंकी ओसामा मौत की नींद सो गया लेकिन वो अभी खबरों के जरिये जिंदा है, सबसे बड़ी बात उसके मरने पर सामने आयी है वो पाकिस्तान का काला सच, जिसने ये बता दिया कि वो कितना बड़ा झूठा है। खैर वो दिखाने के लिए बहुत कुछ कर रहा है, खबर आ रही है कि पाकिस्तान के ऐबटाबाद के जिस घर में वो लादेन रहता था उसको नष्ट्र कर दिया जायेगा। ये फैसला पाकिस्तान सरकार का है। आपको बता दें कि लादेन की पत्नियों में से एक ने खुलासा किया है कि वो इस घर में पिछले पांच साल से रह रहेहैं।

गौरतलब है कि 1 मई की रात में अमेरिकी कंमाडो ने लादेन को उसके घर में ही मार गिराया था। बताया जा रहा है कि लादेन उसी घर में पांच साल से रह रहा था। लादेन के साथ तीन और लोग मारे गये हैं। खैर लादेन को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है, पाक के कुछ लोग लादेन के समर्थन में भी खड़े हैं।

भारत में अलगावादी नेता सैयद शाह गिलानी ने आतंकी लादेन को शहीद करार दिया है वो उसकी मौत में कलमा भी पढ़ रहे हैं। जबकि मुंबई आतंक का एकमात्र आरोपी अजमल कसाब ने कहा है कि लादेन की मौत जेहाद के अंतरगत हुई है। खैर जहां अमेरिका लादेन की मौत से खुशियां मना रहा हैं वहीं कहीं जगह लादेन को लेकर मातम मनाया जा रहा है। फिलहाल पाक लादेन के घर नष्ट्र करके क्या साबित करना चाहता है ये तो बाद में पता चलेगा लेकिन इतना तय है कि भारत को अब बहुत कदम फूंक-फूंक कर रखने की जरूऱत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+