9/11 पीड़ितों को ओबामा की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति ओबामा ने 11 सितम्बर 2001 के हमले में मारे गए लोगों श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सिर झुकाया और कुछ देर का मौन रखा. ओबामा ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाक़ात की. न्यूयार्क में बराक ओबामा सबसे पहले मैनहैटन फ़ायर स्टेशन पहुंचे.
राष्ट्रपति ने याद किया कि कैसे हमले के बाद बचावकर्मियों ने ध्वस्त वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दोनों इमारतों में मौजूद लोगों को बचाने के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा दी थी. ओसामा बिन लादेन के मारे जाने पर उन्होंने कहा, “जो कुछ भी हुआ वो सेना के साहस और ख़ुफ़िया तंत्र के शानदार काम की बदौलत हुआ. जिन्होंने इस भयावह घटना को अंजाम दिया उन्हें दंड़ देना ज़रूरी था, ये हमारा वचन था और अब न्याय पूरा हुआ."
बराक ओबामा ने ग्राउंड ज़ीरो पर कोई सार्वजनिक भाषण नही दिया, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि उन पर इस घटना के राजनीतिकरण का आरोप लगे. दौरे से पहले व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जे कार्नी ने कहा था कि राष्ट्रपति ओबामा अमरीकी जनता की एकता की भावना का सम्मान करना चाहते हैं. राष्ट्रपति ओबामा ने इस मौक़े पर तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को भी आमंत्रित किया था, लेकिन जॉर्ज बुश ने ओबामा का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया था.












Click it and Unblock the Notifications