'ओसामा जी' कहने वाले दिग्विजय पर फूटा लोगों का गुस्‍सा

Protest against Digvijay Singh
रतिया। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को 'ओसामा जी' कहकर संबोधित करने पर हरियाणा जनहित कांग्रेस की युवा विंग ने कड़ा विरोध जताया है। युवा हजकां के कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व जिला प्रधान सुभाष खलेरी के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका।

खिलेरी ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बैठे नेता को विश्व के सबसे खतरनाक आतंकवादी का सम्मान करना शर्मनाक है। अनुशासन समिति के चेयरमैन मंगतराम लालवास ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही आतंकवादियों को बचाने का काम किया है। मुम्बई हमलों के आरोपी कसाब व संसद हमले के आरोपी अफजल गुरू को पिछले कई वर्षों से कांग्रेस सरकार बचाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी को अपने इस प्रकरण पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

हजकां कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का पुतला फूंक कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्यापा डाला। इस मौके पर पार्टी के हलका प्रधान धर्मपाल शर्मा, डॉ.विनोद ग्रोवर, बिङ्क्षदया बाजीगर, दर्शन सिंह गिल, तरसेम खुनन, मोहन लाल भांभू, अशोक डारा, रणजीत हड़ोली, सुधीर गोदारा, वजीर सिंह, छिंद्रपाल, स्वरूप सिंह हड़ोली, भागी राम, सुखविंद्र सिंह, भगवान दास, बबली सहित दर्जनों हजकां कार्यकर्ता मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+