ऑनर किलिंग: दिल्ली में चाकूओं से गोदकर इंजीनियरिंग छात्र की हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह दिल्ली के बसंतकुंज इलाके में एक घर के बाहर गेट के पास एक युवक के शव होने के सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरु कर दी। पुलिस को शव की शिनाख्त शोभित के रुप में हुई। शोभित मानव रचना यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग का छात्र था। और उसके पिता का नाम सूरज मोदी है जो एमएमटीसी में जीएम के पद पर कार्यरत हैं। शाभित की हत्या धारदार हथियार से गोद-गोद कर की गई है।
पुलिस को शव के पास से कुछ अहम सुराग भी मिले हैं जिस आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शाभित की हतया जिस तरह की गई है उससे आपसी रंजिश होना सामने आ रहा है। पुलिस ऑनर किलिंग के पहलूओं को ध्यान में रखकर भी छानबीन कर रही है। पूछताछ पर घर वालों ने पुलिस को बताया कि बीती रात शोभित के मोबाइल वर एक फोन आया था जिसपर बात करते करते वह घर के बाहर आ गया था। पुलिस शोभित के मोबाइल की कॉल डीटेल को भी खंगाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications