दहशत में दाऊद, ओसामा की मौत वाली रात ही बदल दिया ठिकाना

Dawood Ibrahim
आतंक का प्रयाय रह चुके ओसामा बिन लादेन की मौत हो चुकी है। ओसामा दुनिया का पहला मोस्‍ट वांटेड आतंकवादी था। ओसामा के बाद दूसरे नंबर की गद्दी पर अंडरवर्ल्‍ड सरगना व डी कंपनी का मालिक डॉन दाऊद इब्राहिम राज करता है। मगर अब इस बात का इल्‍म दाऊद को भी हो चुका है कि उसके भी मौत की मौत की तारीख नजदीक आ चुकी है। शायद इसके चलते ही जिस रात अमेरिका ने लादेन को मारा उस रात ही दाऊद ने अपना ठिकाना बदल दिया।

मगर बात यहीं नहीं खत्‍म होती। पूरे वाक्‍ये में खास बात यह रही कि इस कुख्यात अपराधी और मुंबई में हुए बम कांड के आरोपी दाऊद इब्राहिम को परिवार सहित पाकिस्तान से निकालकर सउदी अरब भेजने का सारा दामोरदार पाकिस्तान ने उठाया। यह पूरी कार्रवाई 1 मई की रात को हुई, जब अमेरिका के कमांडो अल कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन को एबटाबाद में मारने का ऑपरेशन करीब करीब खत्म कर चुके थे। ऐसा करने के पीछे पाकिस्‍तान का सिर्फ एक ही मक्‍सद था और वह यह था कि पाकिस्‍तान को इस बात की डर सता रही थी कि कहीं अमेरिका की तरह भारत भी ऐसे ऑपरेशन को अंजाम न दे दे।

सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आई है कि दुनिया का दूसरा सबसे मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम कास्कर पाकिस्तान के ही नार्थ-वेस्ट फ्रंटियर के मारी में जा छिपा है। यह भी माना जा रहा कि लादेन की मौत के बाद, आईएसआई के कहने पर उसने कराची से अपना ठिकाना अस्थाई तौर पर बदल दिया है। उसके साथ छोटा शकील और अनीस भी हैं। अटकलें इस बात की भी लगाई जा रही है कि पाकिस्‍तान को छोड़कर दाउद अपने परिवार सहित अरब के किसी इलाके में जा छिपा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+