रिश्वतखोर भाजपा विधायक न्यायिक हिरासत में

बताया जाता है कि देविंदर नाम के बिचौलिए को रिश्वत के 15 लाख रूपये के साथ पकड़ा गया। छापे के लिए पंजाब सरकार से अनुमति ली गई थी। देर रात सीबीआई के एसपी अमिताभ ढिल्लों को भी डीआईजी ने खुराना के घर बुला लिया था। वहीं शिमला से भी सीबीआई स्टाफ को यहां बुलाया गया। सीबीआई सूत्रों के अनुसार खुराना के घर से करीब एक करोड़ रूपये की नकदी बरामद की गई है। वहीं देर रात मोहाली फेज-7 में खुराना के एक करीबी के घर भी सीबीआई ने छापा मारा।
होर्टीकल्चर डिपार्टमेंट के जेई हरभाग सिंह इस केस में सीबीआई के मुख्य सरकारी गवाह हैं। एक अन्य सरकारी गवाह भी सीबीआई टीम के साथ रहा। चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई थी। इसमें सेक्टर-39, सेक्टर-3 के मुलाजिम शामिल थे। सीबीआई ने पुलिस वालों के सामने बरामद की गई रिश्वत को सील कर दिया। मालम हो कि राज खुराना वर्ष 2002 में राजपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टीकट पर जीते थे। 2007 में वे भाजपा में शामिल हो गए। प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली-भाजपा सरकार ने मुख्य संसदीय सचिव बनाया था।
सेक्टर-39 स्थित मार्केट हाऊस के मकान नंबर 925 में बुधवार रात को सीबीआई ने छापा मारा। सूत्रों के अनुसार देविंदर सिंह नामक व्यक्ति ने किसी शख्स को राजपुरा स्थित आईटी पार्क में 14 कनाल का प्लाट दिलाने की एवज में श्वित मांगी। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रूपये बताई जा रही है। यह रिश्वत करीब एक करोड़ रूपये की थी। बताया जाता है कि ट्रैप 15 लाख के लिए था। साथ ही कई चेक भी मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications