यूपी की रणभूमि में उतरेगी भाजपा की 'विजय वाहिनी'
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पार्टी विजय वाहिनी का गठन करेगी। बूथ स्तर पर गठित होने वाली विजय वाहिनी में एक संयोजक के साथ 15 सदस्य होंगे। id="toptextpromo">श्री
पाठक ने बताया कि अगले माह में राज्य के सभी मतदान केन्द्रों के लिए अलग विजय वाहिनी का गठन होगा। जून के अन्त में वाहिनी के सभी संयोजकों को जिलास्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जुलाई में सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प सम्मेलन आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। श्री पाठक ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय व प्रान्तीय नेताओं की उपस्थिति में होने वाले सम्मेलनों में वाहिनी के संयोजकें के साथ सदस्य भी उपस्थित होंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>चुनाव
संचालन में उम्मीदवारों को कोई परेशानी न हो इसके व्यापक कार्य योजना तैयार होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी सभी विधानसभाओं में संयोजक बनाएगी जिनके साथ पार्टी के आला अधिकारी पार्टी मुख्यालय पर बैठक करेंगे, बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही उनको दिशा निर्देश जारी करेंगे। बैठक में पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य रूप से मौजूद होंगे।











Click it and Unblock the Notifications