9/11 से बड़ा हमला होने वाला था अमेरिका पर

Al-Qaida planned to attack on America
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने आतंकवाद के सरगना ओसामा बिन लादेन के खातमे के निर्देश एकदम सही समय पर दिये। लादेन को मारने में अगर एक-दो साल की देरी और हो जाती तो अमेरिका पर 9/11 हमले से बड़ा हमला हो जाता। अबोट्टाबाद में स्थित ओसामा के घर से बरादम दस्‍तावेजों और सबूतों के मुताबिक अल-कायदा 9/11 की दसवीं वर्षगांठ के मौके पर उससे भी बड़ा हमला अमेरिका पर करने वाला था।

दस्‍तावेजों के मुताबिक अल-कायदा अमेरिका की ट्रेनों में विस्‍फोट करने की योजना बना रहा था। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका पर एक बड़े हमले की नाकाम कोशिश फरवरी 2010 में भी की गई थी, लेकिन समय रहते हमने उन्‍हें सफल नहीं होने दिया।

हालांकि अभी भी अमेरिका को नहीं पता कि अल-कायदा किन-किन शहरों को निशाना बनाने वाला था। अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि खुफिया एजेंसियां अभी भी अल-कायदा के अन्‍य आतंकियों का पता लगा रही है। अमेरिका का कहना है कि ओसामा के मारे जाने के बाद यह तो पक्‍का हो गया है कि हमने आतंकवाद की जड़ को काट दिया है। अल- जवाहिरी जैसे अल-कायदा के अन्‍य बड़े नेता अभी भी अमेरिका की चिंता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+