2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के लपेटे में आए सुब्रत रॉय, कोर्ट की नोटिस

कोर्ट ने सुब्रत रॉय को नोटिस का जबाब देने के लिये 6 सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने कहा कि रिर्काडों को देखकर ऐसा लग रहा है कि सुब्रत राय ने 2 जी स्पेक्ट्रम मामले की जांच में दखलअंदाजी की है। इसलिए, उन्हें नोटिस जारी करते हैं। '
बेंच ने सहारा इंडिया न्यूज नेटवर्क और इसकी सहयोगी इकाइयों को राजेश्वर सिंह से जुड़ी कोई खबर या कार्यक्रम चलाने पर भी रोक लगा है। बेंच का यह आदेश सुबोध जैन द्वारा राजेश्वर सिंह को भेजे गए 25 प्रश्नों के संबंध में भी लागू है। जैन ने सिंह को 25 प्रश्न भेजकर उनसे जवाब मांगा था। ये प्रश्न व्यक्तिगत प्रकृति के थे।
जांच अधिकारी राजेश्वर सिंह द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुड़े 150 करोड़ रुपये के एक संदिग्ध लेनदेन के बारे में सुब्रत राय को निदेशालय के सामने उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया था। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सुब्रत राय प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए, उल्टे उन्होंने जांच अधिकारी को ब्लैकमेल करने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications