बराक ओबामा ने लाइव देखा था ऑपरेशन ओसामा
ओबामा गोल्फ के मैदान पर खेल रहे थे, उसी समय व्हाइट हाउस से फोन आया कि ऑपरेशन ओसामा शुरू होने जा रहा है। तब तक ओबामा गोल्फ में 9 होल कर चुके थे। उन्होंने अपना खेल बीच में छोड़ दिया और सीधे व्हाइट हाउस पहुंचे। वहां ओसामा ऑपरेशन के दौरान ओबामा के माथे पर गहरा तनाव था, आखिर क्यों न हो पाकिस्तान सरकार की बिना अनुमति लिये उनकी जमीन पर सैन्य अभियान जो चल रहा था। यह बात तय थी, कि अगर इस ऑपरेशन में ओसामा बच निकलता तो अमेरिका के लिए सबसे बड़ी फजीहत की बात होती।
अब हम आपको बताते हैं उस मैसेज के बार में जो ओबामा के मोबाइल पर आया था। गेरेनिमा एकिया इसे समझने के लिद इसके दो भाग करने होंगे। गेरेनिमा- यह उस व्यक्ति का नाम है, जिसने 18वीं सदी में अमेरिका में तख्ता पलट करने की कोशिश की थी और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया था। कई साल बाद अमेरिकी सरकार ने उसे ऐसे ही एक ऑपरेशन में मार गिराया था। एकिया यानी ए, के, आई, ए- एनिमी किल्ड इन ऐक्शन।
खैर अमेरिका ने अपना 10 साल पुराना इंतकाम तो ले लिया, अब देखना यह है कि दुनिया से आतंकवाद की अन्य जड़ों को बाहर निकाल कर खत्म करने के इस अभियान को अमेरिका आगे क्या करता है।













Click it and Unblock the Notifications