ओबामा के लिए लकी साबित हुई कैट-विलियम की शादी
पूरी दुनिया 29 अप्रैल को कैट और विलियमस की शादी को होते हुए देख रही थी अपने टीवी सेट पर हर कोई बात कर रहा था कि कैट ने क्या पहना है, विलियम के साथ कौन-कौन शादी में शामिल हो रहा है, वगैरह..वगैरह। ठीक उसी समय बराक ओबामा ने देश के सबसे बड़े आतंकी ओसामा बिन लादेन की मौत के कागजी आर्डर पर साइन कर रहे थे।
जब 30 तारीख को शाही शादी के दूल्हे -दुल्हन के हनीमून की बाते हों रही थी ठीक उसी समय ओसामा के खिलाफ ह्यूमन ऑप्रेशन चलाया जा रहा था।
पूरी दुनिया के लगभग सभी ताकतवर और रसूखदार लोग जहां शाही शादी का लुत्फ उठाने में व्यस्त थे वहीं बराक ओबामा और उनकी सेना आतंकी के खात्मे की तैयारी कर रही थी।
शादी के पहले हर कोई जानना चाहता था कि आखिर क्यों ओबामा शादी का हिस्सा नहीं बन पाये, लेकिन शादी के दो दिन बाद पता चल गया कि ये शादी किसके लिए लकी रही, कैट-विलियम का जीवन कैसा होगा ये तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इतना तय है कि इस शादी से सबसे ज्यादा लाभ बराक ओबामा को ही हुआ है। भले ही विलियम ने गुस्से में ओबामा को न्यौता ना भेजा हो लेकिन ये गुस्सा ओबामा के लिए गोल्डन प्वाइंट साबित हुआ जिसकी वजह से बराक ओबामा आज विश्व के हर देश में सबसे चर्चित व्यक्ति बन गये है, जिसका फायदा निसंदेह उन्हें आने वाले चुनावों में मिलेगा।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार रात को घोषणा की थी दुनिया का सबसे वांछित आतंकवादी ओसामा बिन लादेन मारा गया। साल 2001 में अमेरिका पर हमला करके अमेरिका समेत पूरी दुनिया को दहला देने वाला ओसामा पाकिस्तान के पास मारा गया। अलकायदा का सरगना अमेरिकी सेनाओं के द्वारा पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के बाहर मारा गया । मरने वालों में ओसामा के परिवार के कई दूसरे सदस्य भी शामिल थे । साल 2001 में अमेरिका के वर्लड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर हमला करके अमेरिका समेत पूरी दुनिया को दहला दिया था। इसके बाद ओसामा अमेरिका के साथ पूरी दुनिया का दुश्मन हो गया।













Click it and Unblock the Notifications