लादेन की मौत से भारत पर खतरा मंडराया!

Osama Bin Laden
आतंक का पर्याय ओसामा बिन लादेन मौत की नींद सो चुका है। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या इससे आतंकवाद जो कि विश्व के लिए नासूर बन चुका है उसका खत्मा हो जायेगा। भारत, अमेरिका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकवाद का मसला यथावत रहेगा या उनमें सुधार होगा।

अल कायदा दुनिया का अकेला या लीडर आतंकवादी संगठन नहीं है। दुनिया भर में जिहादी अपने-अपने लेवल पर ऐक्टिव रहते हैं। मसलन भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा लश्कर, इंडियन मुजाहिदीन और सिमी है, और पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए तालिबान। कोई जरूरी नहीं कि ये अल कायदा के इशारे पर ही काम करते हों। इनके बीच एक कामचलाऊ रिश्ता हो सकता है। इस लिहाज से आतंकवाद के नेटवर्क पर लादेन की मौत का असर नहीं होगा, बल्कि बदले की घटनाओं में तेजी आ सकती है।

लादेन भारत को दुश्मन मानता था। उसका वारिस जवाहिरी इस मामले में और भी तेज है। भारत को अब अमेरिका से कहना चाहिए कि वह अपनी मुहिम को लादेन से आगे ले जाए। अल कायदा के साथ लश्कर और जैश के लोगों के खिलाफ भी ऐक्शन होना चाहिए। अगर यह हो सका तो भारत का खतरा कम होगा।

वैसे भी अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद पाकिस्तानी तालिबान ने पाक को अपना दुश्मन नंबर वन करार दिया है। संगठन ने ओसामा की मौत का बदला लेने के लिए पाक नेताओं, आर्मी और अमरीका पर हमले करने की धमकी दी है। तालिबान की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर पाक के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का नाम है।

जबिक भारत में भी ऐसे लोग मौजूद है जिन्होंवे लादेन को शहीद करार दिया है। उन्होंने कहा ओसामा दुनिया में अमेरिका के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक प्रतीक के तौर पर याद किया जाएगा। इसलिए मौजूदा हालात कह रहे हैं कि लादेन की मौत ने भारत में खतरे का बिगुल बजा दिया है। ऐसे में भारत को संगठित होकर आंतकवाद के खिलाफ जंग जारी रखनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+