यूपी: प्रत्याशियों के नामों में जल्दबादी नहीं करेगी भाजपा

भाजपा का नेता बताते हैं कि चुनाव अगले वर्ष फरवरी मार्च तक होने की संभावना है। बसपा का कार्यकाल तीन मई 2012 तक है। ऐसे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा अभी से करना कुछ जल्दबाजी होगी। भाजपा के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने संभावना जतायी कि राज्य में चुनाव जल्द नहीं होंगें भले ही विपक्षी दल चुनाव जल्द होने की बात कर रहे हों। ज्ञात हो कि बसपा ने अपने 350 और सपा ने 212 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।
वहीं भाजपा ऐसे प्रत्याशियों की तलाश में है जो विपक्षी प्रत्याशियों की काट हो और पार्टी के लिए चुनाव में जीत दर्ज करा सकें। श्री मिश्र का कहना है कि चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया चल रही है। चुनाव परिणाम एवं राज्य की आगामी सरकार के विषय पर श्री मिश्र का कहना है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर किसी अन्य दल को समर्थन नहीं देगी। उन्होंने बताया कि पार्टी बसपा को तीन बार सरकार बनाने में समर्थन देकर नुकसान उठा चुकी है अब वह यह गलती दोबारा नहीं करना चाहती है। कहा जा रहा है कि यदि भाजपा राज्य सरकार बनाने की स्थिति में आती हैतो कलराज मिश्र मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में से एक होंगे।
उन्होंने कहा कि हालांकि पार्टी को यदि कोई अन्य दल समर्थन देना चाहे तो पार्टी को इससे कोई एतराज नहीं होगा हालांकि सरकार बनाने में मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई रैलियों से पता चलता है कि पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व नेता व कार्यकर्ता पार्टी में आने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अब विधानसभा स्तर पर रैलियां आयोजित करेगी तथा ग्रामीण इलाकों में पकड़ बनाने का प्रयास करेगी। श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री मायावती के एक सौ घोटालों की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications