नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन में मिला लड़की का शव

ट्रेन के भीतर एक लावारिस बैग रखा था सभी की नजर उस पर थी लेकिन कोई भी यह बताने को तैयार नहीं था कि बैग किसका है। आखिरकार काफी देर की जददोजहद के बाद यात्रियों ने टीटी की मदद से बैग खोलने का विचार किया। इटावा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर बैग खोला गया। बैग खोलने के बाद यात्रियों एवं टीटी के होश उड़ गए बैग के भीतर एक लड़की का शव था। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नम्बर एस-13 की सीट नम्बर 7 के नीचे रखे बैग में लड़की का शव मिलने की खबर से स्टेशन पर हड़कम्प मच गया।
अधिकारियों ने बताया कि नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से चलकर सवा ग्यारह बजे इटावा स्टेशन पहुंची थी। टीटी घटना की जानकारी तत्काल जीआरपी अधिकारियों को दी। उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस महानिदेशक एके जैन ने बताया कि ट्रेन में बैग दिल्ली के आनन्द बिहार स्टेशन पर रखा गया था। आंशका है हत्यारों ने 20 वर्षीय लड़की की हत्या कर शव बैग में रखकर ट्रेन में रख दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल अभी तक लड़की की शिनाख्त नहीं हो पायी है।












Click it and Unblock the Notifications