6 लाख रुपए में बेचा गया एआईईईई का प्रश्‍नपत्र

Paper sold
लखनऊ। ऑल इंडिया इंजीनियरिंग इंट्रेंस इग्‍जाम (एआईईईई) का लीक हुआ पर्चा छह लाख रुपए में बेचा गया। जी हां छात्रां के करियर से खेल रहे शिक्षा माफियाओं के इस गोरख धंधे का खुलासा उत्‍तर प्रदेश पुलिस की स्‍पेशल टास्‍क फोर्स ने रविवार की सुबह किया। पेपर लीक करने के पीछे किसी एक-दो नहीं बल्कि इस गैंग का नेटवर्क लखनऊ से लेकर पटना तक फैला हुआ है।

यूपी के पुलिस महानिदेशक बृज लाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सुबह तड़के उन्‍हें मुखबिर ने सूचना दी कि एआईईईई का पेपर लीक हो गया है। उन्‍होंने बताया कि पेपर छह लाख रुपए में बेचा गया था। पुलिस ने एसटीएफ की एक टीम को पेपर लीक करने वालों की धरपकड़ के लिए लगा दिया। पेपर शुरू होने से पहले एसटीएफ को सफलता मिल गई और लीक हुआ पेपर पुलिस के हाथ लग गया। इसके तुरंत बाद सीबीएसई के निदेशक को फोन पर यह जानकारी दी गई और पेपर फैक्‍स द्वारा भेजा गया।

जैसे ही दिल्‍ली से यह सुनिश्चित हो गया कि यह वही पेपर है, जो आज दिया जाना है, पुलिस ने इस खबर का खुलासा कर दिया कि पेपर लीक हुआ है। बृजलाल ने बताया कि दो लोगों को फिलहाल हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इस नेटवर्क के तार यूपी, बिहार और महाराष्‍ट्र से जुड़े हुए हैं। बृजलाल ने कहा कि संदिग्‍ध ठिकानों पर दबिश डाली जा रही है।

हम आपको बता दें कि कानपुर से लीक हुआ पर्चा लखनऊ में बरामद हुआ। इस घटना के बाद कानपुर के कई कोचिंग संस्‍थान संदेह के घेरे में आ गये हैं। या जिन केंद्रों पर एआईईईई की जगह एएफएमसी की परीक्षा हो रही है, वे भी अगले सप्‍ताह इम्‍तहान देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+