वाईएसआर से ज्‍यादा कठिन है खांडू के हेलीकॉप्‍टर को ढूंढ़ना

IAF
अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री दोरजी खांडू के लापता हेलीकॉप्‍टर ने सरकारी महकमे की नींद उड़ा दी है। सबसे पहले हम उनके सुरक्षित होने की प्रार्थना करेंगे, लेकिन इस खबर ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री वाईएसआर रेड्डी के साथ हुई उस दुर्घटना की यादों को ताज़ा कर दिया है, जो 2 सितंबर 2009 में हुई थी। वह दुर्घटना आंध्र प्रदेश के कन्‍नूर की पहाडि़यों पर नल्‍लामाला के जंगलों में हुई थी। उस दौरान सेना के जवानों और हेलीकॉप्‍टरों को वाईएसआर के दुर्घटनाग्रस्‍त हेलीकॉप्‍टर को खोजने में 28 घंटे से ज्‍यादा का समय लगा था।

खांडू के हेलीकॉप्‍टर को ढूंढ़ने में कितना समय लगेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता, क्‍योंकि यहां की परिस्थितियां उससे कहीं ज्‍यादा विषम हैं। जी हां वाईएसआर की तुलना में खांडू को ढूंढ़ना अत्‍यंत कठिन है। यहां हम तुलना करेंगे उन जगहों की जहां हेलीकॉप्‍टरों ने एयरट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क तोड़ा।

वाईएसआर के हेलीकॉप्‍टर ने करनूल में संपर्क तोड़ा था। वहां छोटी-छोटी पहाडि़यां हैं और उन पर घने जंगल। उन पहाडि़यों की ऊंचाई 3600 फीट है, यानी करीब 1100 मीटर वहीं तवांग की पहाडि़यां जहां खांडू के हेलीकॉप्‍टर से संपर्क टूटा उनकी ऊंचाई इसके दोगुनी से भी ज्‍यादा है- 8757 फीट यानी 2669 मीटर। यहां भी उतने ही घने जंगल हैं, जितने की नल्‍लामाला में। दोनों जगहों की ऊंचाई से आपको जगह-जगह पड़ने वाली खाईयों का भी अंदाज़ा हो गया होगा।

पहाड़ की ऊंचाई जितनी अधिक होती है, उनके बीच की खाई भी उतनी ही गहरी होती है। मौसम की बात करें तो जिस समय वाईएसआर का हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ था, उस समय नल्‍लामाला में मूसलाधार बारिश हो रही थी। उसी बारिश के बीच सेना के जवानों सर्च ऑपरेशन चलाया था। यहां फिलहाल तो बारिश नहीं हो रही है, लेकिन घने बादल जरूर छाये हुए हैं। यानी चेतक जैसे हेलीकॉप्‍टर से खोजना अत्‍यंत मुश्किल काम। हां सुखोई अपने रडार की मदद से जरूर कोई सुराग निकाल सकता है।

बात अगर जमीनी ऑपरेशन की करें तो आईटीबीपी के 250, भारतीय सेना के ढाई हजार और सरहद के उस पर भूटान के करीब 800 जवान सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। दुर्गम पहाड़ और उनके बीच की खाईयों में किसी हेलीकॉप्‍टर को ढूंढ़ना उनके लिए बहुत कठिन है, लेकिन हम शुक्रगुजार हैं सेना के उन जवानों के जो विषम परिस्थितियों में भी सर्च ऑपरेशन में आगे बढ़ रहे हैं। सच पूछिए तो यहां इन जवानों की जिंदगी भी दांव पर लगी हुई है, जरा सा पैर फिसला नहीं कि सीधे खाई में।

हम प्रार्थना करेंगे कि खांडू जहां भी हों सुरक्षित हों और हमारे जवान इस सर्च ऑपरेशन में जल्‍दी कामयाबी हांसिल करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+