दिल्ली: अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए

गौरतलब है कि दिल्ली और एनसीआर के दूध बाजार में मदर डेयरी का कब्जा है। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मदर डेयरी के बहुत सारे आउटलेट और राजधानी में इसे प्रमुख दुग्ध विक्रेता कंपनी माना जाता है। गुजरात के आंनद में स्थित अमूल ने 500 मिली पर 1 रुपये और एक लीटर पर दो रुपए बढ़ा दिए हैं।
दामों में बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड का दाम 34 रुपये से बढ़कर 36 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा का दाम 26 से बढ़कर 28 रुपये लीटर और अमूल स्लिम एन ट्रिम के 500 एमएल के पैक का दाम 50 पैसे बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया गया है। अमूल ने 200 एमएल के पैक के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई है और यह 5 रुपये ही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications