गोलीकांड के बाद एमएयू में पसरा सन्नाटा, परीक्षाएं टली

गौरतलब है कि दो छात्रों के गुटों के बीच जमकर मार-पीट व गोलाबारी हुई। यह लड़ाई इतनी बढ़ गयी कि आखिर का विश्वविद्यालय को अनिश्चितकालीन के लिए बन्द करना पड़ा। वहीं कोई अनहोनी न हो इसके लिए छात्रावास को भी खाली करा लिया गया है।
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय (अमुवि) में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर हाथापाई व मारपीट हुई। पुलिस के अनुसार छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई। बहरहाल इसमें विश्वविद्यालय की ओर से सतर्कता बरतते हुए विवि को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है और छात्रावास खाली कराने के आदेश दे दिये गये हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित अमुवि में प्रॉक्टर के कार्यालय के निकट छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर खड हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पथराव और गोलीबारी हुई। यह सिलसिला एक घंटे से अधिक समय तक चला, पथराव में कई छात्र घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अमुवि प्रशासन ने विश्वविद्यालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है और छात्रों को तत्काल छात्रावास खाली कराने के आदेश दिये हैं।
विश्वविद्यालय परिसर के बाहर बडी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं इस बारे में विवि प्रशासन ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है। उसका कहना है कि यह मामला अब पुलिस में हैं। दोषी पाये गये छात्रों पर विश्वविद्यालय प्रशासन निष्कासन व अन्य कार्रवाई करेगा।












Click it and Unblock the Notifications