शादी में सेना की पोशाक पहनेंगे प्रिंस विलियम

उल्लेखनीय है कि 30 साल पहले जब प्रिंस विलियम के माता-पिता प्रिंस चार्लस और प्रिंसेस डायना की शादी थी तो उनके पिता ने अपनी शादी में रॉयल नेवी की पोशाक पहली थी। लेकिन प्रिंस विलियम की होने वाली पत्नी केट मिडिलटन की पोशाक का राज राज ही रखा गया है। अभी तक किसी को खबर नहीं है कि वो अपनी शादी में क्या पहन रही हैं।
राजघराने के परिवार के जौहरी वार्त्सकी जिन्होंने प्रिंस चार्लस और उनकी दूसरी पत्नी कैमिला पार्कर की अंगूठी बनाई थी ने उस अँगूठी तो दोबारा तराशा है जिसे विलियम की सगाई की घोषणा होने के बाद रानी एलिजाबेथ ने विलियम को दिया था। विलियम के छोटे भाई प्रिंस हैरी को बेस्ट मैन के तौर पर ये अंगूठी वेस्टमिन्टर एब्बी ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications