एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल से निजी एयरलाइंसों की चांदी
दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार और रोक लगाने के बावजूद पायलट अपनी जिद पर अड़े हुए हैं, और उनकी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है यात्रियों को। यहां तक की फटकार के बावजूद एयर इंडिया के 850 पायलट काम पर वापस आने को तैयार नहीं है। आपको बता दें अभी तक दिल्ली एयरपोर्टे से लगभग 60 उड़ाने रद्द की जा चुकी है। गौरतलब है कि बुधवार को एयर इंडिया के प्रबंधन ने आईसीपीए की मान्यता रद्द कर दी है। साथ ही 6 पायलट को बर्खास्त कर दिया था जबकि 2 को निलंबित कर दिया था।
आपको बता दें कि कि काम की अधिकता और वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर पायलट हड़ताल पर गए हैं। पायलटों का कहना है कि उन्हें काफी लंबे समय से प्रमोशन नहीं मिला है। एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय से पहले ये सभी पायलट इंडियन एयरलाइंस में कार्यरत थे। लेकिन अब उनकी मांग है कि नई कंपनी मे आकर उनका प्रमोशन थम गया और उनके और एयर इंडिया के पायलटों के वेतन में बहुत असमानता है।













Click it and Unblock the Notifications