शाही शादी में खास होगा चीन का तोहफा

चीन की झू झियाओजू नामक इस महिला ने ब्रिटेन में पढ़ाई की है। ब्रिटेन की शाही शादी में योगदान देने के लिए यह अनूठा विचार उन्हें चैट पर एक दोस्त से मिला। उन्होंने तुरंत शाही परिवार से सम्पर्क किया और अपने विचार बताए। जवाब में उन्हें एक पत्र मिला, जिसमें शाही परिवार ने इसकी स्वीकृति दे दी।
इसके बाद झू पूर्वी चीन के जियांगझी प्रांत में गईं। वह 10 दिन तक चीनी मिट्टी का सामान तैयार करने वाले कारीगरों के बीच रहीं। उनके साथ कप और प्याली के डिजाइन को लेकर चर्चा की। वह ऐसा कप और प्याली तैयार करना चाहती थीं, जो इन प्रेमियों के लिए शुभकामना देने के साथ-साथ चीनी संस्कृति को भी दर्शाए।
उन्होंने चावल के नमूने में नीले और सफेद रंग का छह कोणों वाला एक डिजाइन पसंद किया। इसकी सतह पर विलियम और केट का नाम उकेरा गया है। कप और प्याली पर आलू बुखारा, आर्किड, गुलदाऊदी तथा बांस के चिह्न् भी अंकित किए गए हैं। ये चारों पौधे चीनी संस्कृति में 'महान गुणों के चार सज्जन' के रूप में जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications