सीडी के प्रणेता नहीं रहे

सीडी के प्रणेता नहीं रहे
ओगा ने 1982 से 1995 तक सोनी का नेतृत्व किया. नोरिओ ओगा, सोनी कंपनी के पूर्व अध्यक्ष, जिन्हें सीडी के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है, का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है.

कंपनी की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा कि ओगा के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. ओगा ने सोनी कंपनी नेतृत्व 1982 से 1995 तक किया था.

सोनी के अध्यक्ष सर हावर्ड स्ट्रिंगर ने कहा कि नोरिओ ओगा की दूरदृष्टी से कंपनी मनोरंजन के क्षेत्र में दुनिया में एक बड़ी ताकत के रूप में उभरी है. अपने मृत्यु के समय तक ओगा कंपनी के वरिष्ठ सलहाकार थे. ओगा को सोनी के सह्संस्थापकों ने 1953 में कंपनी में नौकरी में लिया था. उनका मानन था कि ओगा जो की जो उस समय एक ओपेरा गायक बनना चाहते थे उनका ध्वनी का ज्ञान बहुत काम देगा. ओगा ने सबसे पहले सी डी के क्षमता को पहचाना था और निजी तौर पर सी डी को स्थापित करने के सोनी के प्रयासों का नेतृत्व किया था.

सोनी ने पहली सी डी 1982 में बेंची थी और पांच साल के भीतर जापान में सी डी ने एल पी रिकॉर्ड को पछाड़ दिया. ओगा के तय किये आकर आज भी प्रचलन में हैं और डीवीडी में भी उन्ही का इस्तेमाल हो रहा है.

साल 1989 में 3 .4 अरब डॉलर में सोनी ने हॉलीवुड की की कोलंबिया पिक्चर्स को खरीद लिया था जिसके कारण ओगा को आलोचना का शिकार होना पड़ा था. ओगा ने सोनी के वीडियो गेम व्यापार का भी नेतृत्व किया था और उनके नेतृत्व में सोनी ने बेहद सफल प्ले स्टेशन का इजाद किया था. सोनी के अध्यक्ष हावर्ड स्ट्रिंगर का कहना है, "ओगा ने सोनी को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों में अग्रणी बना दिया. ये वो मैदान था जहाँ ज़्यादातर जापानी कम्पनियां असफल रहीं हैं." स्ट्रिंगर ने आगे कहा ,"ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि ओगा ने सोनी को ऑडियो वीडियों कंपनी से संगीत, फिल्मों और खेलों की अग्रणी कंपनी बना दिया और ये सब ओगा की दूरदृष्टी का ही कमाल था."

ओगा टोक्यों फ़िलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा के अध्यक्ष भी थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+