भाजपा में निकाय चुनाव की जिम्मेदारी दिग्गजों को

पार्टी ने निकाय चुनावों के लिए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग महानगरों की जिम्मेदारी सौंपी है। श्री पाठक ने आरोप लगाया कि निगम चुनावों की तैयारियों में नियमों को दरकिनार कर अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ सहित कई अन्य महानगरों में पुरानी मतदाता सूची का वर्ष बदलकर प्रकाशित कर दिया गया। मतदाता सूची में कई मतदाताओं के नाम ही नहीं बढ़े हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि निकाय अध्यक्षों एवं वार्डों के आरक्षण में सत्ताधारी दल सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर आरक्षण की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते है।
निकाय चुनाव में लखनऊ महानगर का प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी को बनाया है। इसी प्रकार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापतिराम त्रिपाठी को वाराणसी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी को मुरादाबाद, राष्ट्रीय मंत्री संतोष गंगवार को आगरा, अशोक प्रधान को बरेली, विधानमण्डल दल के नेता ओमप्रकाश सिंह को गोरखपुर, विधान परिषद में नेता नैपाल सिंह को मेरठ, वरिष्ठ सांसद लालजी टण्डन को कानपुर, विप में उपनेता हुकूम सिंह को गाजि़याबाद, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल को इलाहाबाद, लक्ष्मीकान्त वाजपेई को अलीगढ़, स्वतंत्र देव सिंह को सहारनुपर, डा महेन्द्र सिंह को झांसी का प्रभारी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications