पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 12 की मौत

घटना के विवरण अभी आ रहे हैं. पाकिस्तान के सेना प्रमुख अशफ़ाक़ कयानी ने ऐसे हमलों के लिए अमरीका की निंदा की थी और कहा था कि ड्रोन हमले का प्रतिकुल असर पड़ रहा है. पिछले माह हुए इसी तरह के एक ड्रोन हमले में चालीस आम नागिरकों की मौत हो गई थी. इस तरह की घटनाओं से इलाक़े के लोगों में काफ़ी गुस्सा है.
पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी मुस्लिम लीग क्यू के क़बायली नेताओं ने चंद दिनों पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर क़बायली इलाक़ों में ड्रोन हमले नही रुके तो वे नैटो सेना के लिए अफ़ग़ानिस्तान जा रहे सामान की आपूर्ति रोक देंगे. वरिष्ठ क़बायली नेता अजमल ख़ान वज़ीर का दावा है कि इस तरह के ज़्यादातर हमलों का शिकार आम नागरिक बनते हैं.
पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों में किए गए ड्रोन हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं. इस तरह ड्रोन हमलों के लिए अमरीका को ज़िम्मेदार माना जाता है. हालांकि अमरीका इस तरह के हमलों के लिए ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करता लेकिन इस इलाक़े में अमरीकी सेना के अलावा और किसी के पास ये क्षमता भी नहीं है. एक आंकड़े के मुताबिक़ सिर्फ़ राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल में ही अब तक 700 से अधिक लोग मारे गए हैं. पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के कार्यकाल के दौरान ये आंकड़ा 200 से कुछ कम था.












Click it and Unblock the Notifications