मायावती की समीक्षा बैठकें सिर्फ दिखावा : शिवपाल

विधानसभा में सपा एवं प्रतिपक्ष के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा मुख्यमंत्री मायावती की समीक्षा बैठको जनता से कोई लेना देना नहीं और न ही इससे व्यवस्था में कोई सुधार होने वाला है। मुख्यमंत्री ऐसा करके प्रदेश की जनता का ध्यान कानून व्यवस्था से हटाकर दूसरी ओर ले जाना चाहती है। हमारी मांग है कि सरकार इन बैठकों के बारे में विस्तृत श्वेत पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति चौपट हो चुकी है और भ्रष्टाचार का हाल तो ऐसा हो गया है कि अब इन्हें लेकर अधिकारियों की हत्याएं तक होने लगी हैं।
परिवार कल्याण विभाग के सीएमओ डा. बी पी सिंह हत्याकांड की जांच में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तथा परिवार कल्याण विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार का खुलसा हुआ कई लोगों के हाथ इस खेल में सामने आए। आनन-फानन में खुद को पाक साफ साबित करने के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दो मंत्रियों ने पद से त्यागपत्र दे दिया। श्री यादव ने कहा कि संबंधित विभागों के मंत्रियों अनंत कुमार मिश्र और बाबू सिंह कुशवाहा के इस्तीफे धोखा है। सपा नेता ने कहा कि मंत्री पद छोडऩे के बाद भी दोनों सरकारी कार बंगले का लाभ उठा रहे है। यह जनता के पैसे का दुरपयोग है।












Click it and Unblock the Notifications