बीहड़ की कुख्‍यात डकैत चल पड़ी अन्‍ना हजारे के नक्‍शे कदम पर

Seema Parihar
लखनऊ। अपने जीवन के 18 वर्ष कुख्‍यात डकैतों के बीच बीहड़ में गुजारने वाली दस्‍यु सुंदरी और बिग बास फेम सीमा परिहार प्रख्‍यात समाज सेवी अन्‍ना हजारे से प्रेरित होकर भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अभियान चलाने की योजना बना रही है। टेलीविजन रियलिटी शो बिग बास के चौथे सीजन में अभिनेता सलमान खान की खास पसंद बनी सीमा अब उत्‍तर प्रदेश की अन्‍ना बनकर भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जोरदार लड़ाई छेड़ने की तैयारी में हैं। सीमा ने हाल ही में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का पद संभाल कर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरु कर दी है।

सीमा ने कहा कि अब मैं समाज की मुख्‍य धारा में आ ही गई हूं तो अब व्‍यवस्‍था परिवर्तन करके ही दम लूंगी। इस भ्रष्ट व्यवस्था को जड़ से मिटाने के लिए उन्होंने हर जिले में जन जागरण अभियान चलाने का फैसला भी लिया है। जिसकी शुरुआत 24 अप्रैल से जालौन के माधौगढ़ से की जाएगी। अपने डकैत जीवन में लगभग हर सामाजिक व्यवस्था के प्रति बागी रही सीमा ने कहा कि आज के नेता और अधिकारी डाकुओं से बडे लुटेरे हैं। सीमा के मुताबिक उनकी समिति हर पीडित को न्याय दिलाने का काम करेगी।

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने भी तो अपने बागी जीवन में फिरौती वसूल कर भ्रष्ट व्यवस्था को बढावा दिया है तो उन्होंने बड़ी गम्भीरता से जवाब दिया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह फिरौती के पत्र में साफ साफ लिखती थी कि अपनी हैसियत से आधी धनराशि पहुंचाकर अपने परिजन को मुक्त करा लें। हालांकि उन्होंने अपनी बीहड़ की जिंदगी को भी अच्छा नहीं कहा। अपने जीवन पर आधारित वुंडेड फिल्म में अभिनय कर चुकीं सीमा से जब अच्छे नेता या दल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी लडाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। जिस दल का नेता या अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त होगा उसके खिलाफ लडाई लडी जाएगी। सीमा के शब्दों में भ्रष्ट व्यवस्था का खामियाजा उन्होंने भी भुगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+