सत्य साईं बाबा गंभीर, अस्पताल पहुंचने के सभी रास्ते बंद

Sathya Sai Baba
पुट्टापर्थी। आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा की हालत गुरुवार को बेहद गम्भीर हो गई है जिसे देखते हुए प्रशासन ने किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुट्टापर्थी की सुरक्षा कड़ी कर दी है। गौरतलब है कि 85 वर्षीय साईं बाबा का अनंतपुर जिले के पुट्टापर्थी में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सत्य साईं अस्पताल में 28 मार्च से इलाज चल रहा है। साईं बाबा को सांस लेने में तकलीफ के बाद 28 मार्च को यहां भर्ती किया गया था।

आज सुबह ही यहां के डॉक्टरों द्वारा जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि बाबा के शरीर के अंगों पर इलाज का असर नहीं हो रहा है जिसकी वजह से बाबा की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। सत्य साईं बाबा के भक्त दुनिया भर में फैले हैं और उनके बिगड़े स्वास्थय से बाबा के भक्त भी काफी चिंतित हैं। जानकारी के मुताबिक अनंतपुर और रायलसीमा के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पुलिसकर्मियों को हटाकर पुट्टापर्थी में तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी पुलिसकर्मियों को यहां लाया जा रहा है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके।

पुट्टापर्थी में दुकानें, स्कूल और कॉलेज बंद कर दिये गये हैं। पुलिस ने इलाके में धारा 144 लगा दी है। सुरक्षाबलों ने अस्पताल की भी घेराबंदी कर दी है। अस्पताल की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिये गए हैं। पुलिस ने कस्बे में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर अवरोधक लगा दिए हैं और अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा का पांच स्तरीय घेरा बनाया गया है। हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों और अन्य जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+