भक्तों को भरोसा, 96 साल तक जियेंगे सत्य साईं बाबा

Sathya Sai Baba
बेंगलुरु। हालांकि 85 वर्षीय आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा की हालत गंभीर बनी हुई है लेकिन उनके भक्तों को भरोसा है कि वो जल्द ही ठीक होंगे और 96 साल की उम्र तक जियेंगे। साईँ बाबा के भक्तों का कहना है कि एक बार खुद बाबा ने कहा था कि उनकी उम्र 96 साल तक होगी इसीलिए उनके भक्त बाबा के ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बाबा के भक्त देश-विदेश में फैले हुए हैं इसमें कई पूर्व जज, पुलिस अधिकारी और डॉक्टरों भी शामिल हैं जिनका मानना है कि सत्य साईं बाबा ने अपने एक भक्त की बीमारी अपने ऊपर ले ली है इसलिए वो बीमार पड़े हैं। गौरतलब है कि सत्य साईं बाबा का इलाज अनंतपुर जिले के पुट्टुपार्थी में चल रहा है। बाबा के कुछ भक्तों ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कहाकि बाबा जल्द ठीक हो जाएंगे और मीडिया बाबा के भक्तों की भावनाओं का ख्याल रखे।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य पुलिस अधिकारी आर. प्रभाकर राव ने कहा, 'साईं बाबा ईश्वर का अवतार हैं। वो जल्दी ठीक होंगे और उनकी आयु 96 वर्ष होगी ऐसा बाबा ने खुद एक बार कहा था।' बाबा के भक्तों ने मीडिया में आई उन रिपोर्टों को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि सत्य साईं बाबा की मौत 20 दिन पहले ही हो गई है लेकिन देश-विदेश में फैले उनके भक्तों से फंड इकट्ठा करने के लिए अभी तक उनकी मौत की खबर सावर्जनिक नहीं की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+