हम भूषण पिता-पुत्र के साथ हैं: अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा समिति के सदस्यों की छवि खराब करने के लिए जानबूझ कर इस तरह के विवाद खड़े किए जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहाकि भूषण समिति के सह अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देंगे। भूषण को समर्थन में बोलते हुए केजरीवाल ने कहा, 'समिति के सदस्यों पर जबरदस्ती कीचड़ उछालने का काम किया जा रहा है।' उन्होंने कहा लोकपाल विधेयक को सख्त और प्रभावी बनाने के लिए देश को शांति भूषण और प्रशांत भूषण की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि एक सीडी में शांति भूषण और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह और अमर सिंह की बातचीत रिकॉर्ड है जिसमें एक केस में पैसे के लेन-देन को लेकर बातचीत दर्ज है इसके साथ ही शांति भूषण और उनके बेटे प्रशांत भूषण पर नोएडा में संपति को लेकर भी विवादों के घेरे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications