मानसून सत्र में पेश होगा लोकपाल विधेयक: प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा कि एक मंत्रिमंडलीय समिति भी भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए कानूनी और प्रशासनिक कदमों पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, "इस समूह को विस्तृत जनमत प्राप्त है और मुझे उम्मीद है कि इसकी अनुशंसाएं जल्द ही उपलब्ध होंगी।" इस कार्यक्रम में देश के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी प्रशासन में पारदर्शिता और मूल्यों के मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगे। भष्टाचार के खिलाफ जाने-माने समाज सेवी अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद यह विषय प्रमुखता से सामने आया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों में यह धारणा बढ़ रही है कि देश में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कानून, तंत्र और प्रक्रियाएं प्रभावी नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सार्वजनिक खरीद में ज्यादा पारदर्शिता लाने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश एवं सार्वजनिक संसाधनों का आवंटन जनता के हितों का ध्यान रखने वाली प्रक्रिया के जरिए किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications