एमएलए के भतीजे ने गोली मारकर की होटल मालिक के बेटे की हत्या

इनमें जालंधर के आदमपुर इलाके के अकाली विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ का भतीजा राम सिमरन सिंह मक्कड़ शामिल है। प्राथमिकी में कहा गया है कि विधायक मक्कड़ के भतीजे राम सिमरन सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ इस हत्या को अंजाम दिया। एफआईआर में मक्कड़ के अलावा अमरदीप सिंह सनी, जसप्रीत सिंह जस्सू तथा प्रिंस नरूला शामिल हैं। राजवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा होटल चलाता था। बुधवार देर रात जब उनका बेटा गुरकीरत सिंह घर नहीं आया तो वह उसकी तलाश में निकले थे। करीब पौने एक बजे माडल टाउन के बाबा रसोई ढाबा के पास उसके बेटे गुरकीरत सिंह को घेर कर राम सिमरन उर्फ प्रिंस मक्कड़ और उसके तीन तीन साथी खड़े थे।
इस बीच सन्नी ने रिवाल्वर निकाल कर उसके बेटे को धमकाना शुरु कर दिया और प्रिंस नरूला और जस्सू ने उसके बेटे से हाथापाई करनी शुरु कर दी। अभी वह कुछ समझ पाते कि प्रिंस मक्कड़ ने रिवाल्वर निकाल कर उसके बेटे की पीठ में गोली मार दी। गोली चलाने के बाद आरोपी कार में भाग गए थे। राजवीर ने उक्त ढाबा के मालिक वरुण गुब्बर की मदद से जख्मी गुरकीरत सिंह को उठा कर सत्यम अस्पताल में लेकर आए,लेकिन वह रास्ते में दम तोड़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications