देश को बेहतर बनाने के लिए दें अपना 'आइडिया'

Rajesh Jain
बेंगलुरू। भारत को अगली सदी में विकसित राष्‍ट्र बनाना सिर्फ सरकार के हाथ में नहीं है, हमारे और आपके हाथ में भी है। इसके लिए लोगों का दृष्टिकोण बदलने की जरूरत है। और वो आप भी कर सकते हैं। आपका एक आईडिया बहुत कुछ बदल सकता है। आपके लिए इंटरनेट पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आप अपने आइडिया भेज कर इनाम जीत सकते हैं।

आप सोच रहे होंगे कि आइडिया कैसे और किसे भेजना है या किस विषय पर भेजना है। वो हम आपको बतायेंगे। यह प्रतियोगिता का नाम है 'बिग आईडिया फॉर इंडिया कॉन्‍टेस्‍ट', जिसे शुरू किया है नेटकोर सॉल्‍यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के संस्‍थापक व प्रबंध निदेशक राजेश जैन ने वो भी अपने ब्‍लॉग इमर्जिक.ओआरजी पर।

इस प्रतियोगिता में 10 बेहतरीन आइडिया देने वाले लोगों को पुरस्‍कार के रूप में लेखक अतानु डे की जल्‍द रिलीज़ होने वाली पुस्‍तक “ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया: रोड टू इंडियास डेवलपमेंट" पुरस्‍कार के रूप में दी जाएगी। आपको सिर्फ एक ईमेल भेजना है- [email protected]. पर। इस प्रतियोगिता के बारे में और अधिक जानकारियां आप उनके ब्‍लॉग http://emergic.org/ से प्राप्‍त कर सकते हैं।

आप अपने आइडिया इन प्रश्‍नों पर दे सकते हैं-

* भारत के सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए क्‍या कर सकते हैं?
* भारत की यातायात व्‍यवस्‍था को कैसे सुदृढ़ किया जा सकता है?
* भारत में मौजूद स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए क्‍या कर सकते हैं?
* देश के शिक्षा क्षेत्र के संचालन में कैसे बदलाव लाया जा सकता है?
* देश की ग्रामीण जनता की जरूरतों को कैसे पूरा किया जा सकता है?
* भारतीय कृषि को और ज्‍यादा उत्‍पादक बनाने के लिए क्‍या करने की जरूरत है?
* भारत का शहरीकरण कैसे होना चाहिए?

इनके अलावा कई अन्‍य मुद्दे भी हैं, जिन पर आप अपनी राय भेज सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+