यूपी में बसपा विधायक के घर सीबीआई का छापा

सीबीआई के अधिकारियों ने टीम के साथ वाराणसी के बाहुबली विधायक सुशील सिंह व उनके साथ कोयले व्यवसाय से जुड़े रतन सिंह के घर पर एक साथ छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों के अनुसार छापेमारी बिहार से वाराणसी लाये जाने वाले कोयले के रैक में बड़ी कालाबाजारी कर करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे करने का है। गुरूवार की सुबह दो गाडिय़ों में सीबीआई अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम विधायक व उनके करीबी रतन सिंह केघर पहुंची। सीबीआई अधिकारियों ने दोनों ही घर पर मौजूद लोगों को अपना परिचय देते हुए छानबीन करने आवास के भीतर प्रवेश कर गये। उसके बाद किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इसी मामले में जांच दल ने गत 25 मार्च को भी वाराणसी के रामनगर इंडस्ट्रियल एरिये में कोयला व्यवसाय से जुड़े पांच लोगों के यहां छापेमारी कर उनसे पूछताछ की थी। इसी पूछताछ में विधायक सुशील सिंह व उनके करीबी व्यवसायी रतन सिहं का नाम प्रकाश में आया था। इसी आधार आज सीबीआई ने आज ये छापे मारे हैं। बताया जाता है कि जिस समय ये छापेमारी की गयी उस समय रतन सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। सीबीआई को बताया गया कि वह दिल्ली गये हुए हैं।
इसके अतिरिक्त छापेमारी के दौरान विधायक सुशील सिंह अपने घर पर ही मौजूद थे। सीबीआई अधिकारी उनके यहां दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि सुशील सिंह माफिया सरगना बृजेश सिंह के भतीजे हैं। बृजेश सिंह वर्तमान समय में वाराणसी जेल में बंद है। जानकार बताते है कि धनबाद में केन्द्र सरकार के कोयले के बड़े-बड़े गोदाम हैं और यहां बड़े-बड़े रैक रवाना किये जाते हैं। इन रैको से कालाबाजारी कर मोटी रकम वसूल की जा रही थी। ऐसा बताया जाता है कि जो भी इस धंधे से जुड़ा वह रातोंरात करोड़पति हो गया।












Click it and Unblock the Notifications