भूषण पिता-पुत्र लोकपाल समिति से इस्तीफा दें: अमर सिंह

सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने जांच के लिए सीडी को पांच विदेशी और दो देशी प्रयोगशालाओं में भेजा। एक निजी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, "पिता-पुत्र ने कहा कि वे मुझे नहीं जानते और शांति भूषण ने मुझे नि:शुल्क सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि वह मुझसे नहीं मिले या बातचीत की। लेकिन 1996 में वह हमारी ओर से दाखिल एक मामले में दो बार उपस्थित हुए। हमने उन्हें फीस का भुगतान किया, जिसे वह अब भूल गए हैं। मैं अब भी कहता हूं कि सीडी अवैध है, लेकिन यदि यह सच है तो इसके तथ्य बेहद घातक और खतरनाक हैं।"
उन्होंने कहा कि यदि सीडी से छेड़छाड़ हुई है तो भी इसके तथ्य गम्भीर हैं और इसकी जांच किए जाने की आवश्यकता है। अमर सिंह ने ये कहाकि,"विवाद को देखते हुए पिता-पुत्र दोनों को स्वैच्छिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications