अन्ना के बाद अब बाबा रामदेव बैठेंगे अनशन पर

बाबा रामदेव के प्रवक्ता के मुताबिक इस आंदोलन का नाम 'भ्रष्टाचार के विरुद्ध सत्यग्रह' होगा। इसकी शुरुआत द्वारका से होगी। फिलहाल बाबा रामदेव स्वाभिमान यात्रा में व्यस्त हैं, जो उन्होंने पिछले साल सितंबर में शुरू की थी।
इस यात्रा में बाबा 1 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, और लोगों को अपने साथ जोड़ते जाएंगे। बाबा के प्रवक्ता ने बताया कि कि बाबा आगामी 27 अप्रैल को अपने सत्याग्रह के कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।
गौरतलब है कि जन लोकपाल विधेयक के लिए बनायी जा रही समिति में सदस्यों की दौड़ में बाबा रामदेव भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications