सत्य साईं बाबा की हालत गंभीर, इलाज का असर नहीं

अस्पताल के निदेशक ए. एन. सफाया ने कहा, "लीवर का काम नहीं करना और हाल ही में रक्तचाप में आई कमी चिकित्सकों के लिए चिंता का कारण है।" बयान में कहा गया कि फिलहाल उचित दवाओं के कारण शरीर के सभी संकेतक लगभग सामान्य स्तर पर बने हुए हैं। बयान में कहा गया कि साईं बाबा को अब तक जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। सुबह उनका डायलिसिस शुरू किया गया।
गौरतलब है कि 85 वर्षीय साईं बाबा को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के कारण साईं बाबा को 28 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने बाद में कहा कि उनके कई अंग ठीक से काम नहीं कर रहे। बाबा की हालत बिगड़ने के बाद आंध्रप्रदेश सरकार सतर्क हो गई है और अनंतपुर के अन्य इलाकों और पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल पुट्टापर्थी भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications