गहरा रहे हैं कांग्रेस व अमर सिंह के रिश्ते

Amar Singh
लखनऊ। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबन्धन की अटकलों को भले ही नकार दिया हो परन्तु अमर सिंह से बढ़ रही नजदीकियों ने सपा नेताओं की नींद हराम हो गयी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इन दिनों समाजवादी पार्टी को नेस्तनाबूद करने का संकल्प ले चुके अमर सिंह के साथ दिखायी दे रहे हैं। कांग्रेस व अमर सिंह के बीच बनते नये रिश्तों ने प्रदेश की राजनीति गरमा दी है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के सपा से निष्कासित नेता अमर सिंह के साथ एक मंच पर दिखायी देने से इस बात की अटकले तेज हो गयी हैं कि हो न हो अमर सिंह कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी अपनी ओर से ऐसी पहल नहीं की है जिससे यह कहा जा सके कि अमर सिंह कांग्रेस के साथ होंगे लेकिन एक मंच पर बैठकर एक दूसरे की बढ़ाई करना अन्य पार्टियों की खासकर सपा की नींद हराम कराने के लिए काफी है। निकट भविष्य में कांग्रेस और अमर के लोकमंच की 'सियासी दोस्ती' क्या रंग लाएगी इसकी अटकलों को हवा मिल रही है।

गौरतलब है कि एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय ने जहां अमर सिंह को अपना भाई, दोस्त व साथी करार दिया वहीं लोकमंच अध्यक्ष ने भी यह कहकर उनकी पीठ ठोंकने की कोशिश की कि राजनीतिक विरोधी होने के बावजूद उन्होंने व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत रखने का फन कांग्रेस नेता से भी हैं। अमर ने कहा कि आज अनेक लोग झूठे दावे करके जनता को छल रहे हैं। मैंने और दिग्विजय जी ने ऐसे लोगों के खिलाफ तलवारें खींच ली हैं।

लोकमंच अध्यक्ष ने केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को भी बहुत अच्छा इंसान करार दिया। खुर्शीद ने भी बेहद नरम लहजे में कहा 'मुझे अमर सिंह से कोई शिकायत नहीं है। जब वह सपा में थे तब मैं उस पार्टी के खिलाफ था। अमर सिंह ने लोकमंच का कांग्रेस में विलय की अटकलों से फिलहाल इनकार करते हुए कहा कि जब भी ऐसा निर्णय लिया जाएगा, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+