यूपी में जज को एसएमएस पर मिली जाने से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सिविल जज एमपी मदार ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया। सिविल जज ने अपनी तहरीर में कहा है कि उन्हें किसी ने एसएमएस किया। एसएमएस में लिखा था कि वे पांच दिनों के भीतर इटावा न्यायालय से अपना तबादला करा लें। पुलिस एसएमएस भेजने वाले के मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर दी है। उधर जज को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से वकील काफी आक्रोशित हैं।
वकीलों का कहना है कि राज्य के अपराधियों के हौंसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वे अब न्यायाधीशों को धमकी देने लगे हैं। वकीलों ने प्रशासन से मांग की कि जज मदार को धमकी देने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने एसएमएस भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications