राजस्थान: बेटी को बेचने वाला बाप पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस ने बताया कि जेतपुर जनजातीय इलाके में दबिश देकर वाजिद अली को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि वाजिद ने इस बात की सूचना दी थी कि उसने शाहराब नामक व्यक्ति से उस बच्ची को 25 हजार में खरीदा था। वहीं दूसरी तरफ बीकानेर में पुलिस ने मनगीलाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसपर एक 12 वर्षीय किशोरी को कथित तौर पर 500 रुपये में खरीदने का आरोप है। पुलिस ने किशोरी को भी मुक्त करा लिया। उसके पिता ने कथिततौर पर 500 रुपये में उसे बेच दिया था।
पुलिस के मुताबिक उक्त किशोरी श्री कोलायत इलाके में रहने वाले एक भिखारी की पुत्री है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने श्री कोलयात में बच्ची को रोते हुए देखा था। पुलिस ने तत्काल बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया। उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications