अन्ना ने दिग्विजय के मुंह पर लगवाया कांग्रेस का ताला

खबर के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने सोमवार शाम को मीडिया को बुलाने के बावजूद पत्रकारों से बातचीत नहीं की और ना ही उनके किसी सवाल का जवाब दिया, बल्कि दिग्गी राजा मीडिया से नजर बचाते दिखे। उल्लेखनीय है कि सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले अन्ना हजारे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि उनकी पार्टी के महासचिव पिछले कई दिनों से गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं जिससे जनता में सिविल सोसायटी के सदस्यों की छवि खराब हो रही है।
अन्ना ने अपने पत्र में सोनिया से ये भी पूछा था कि क्या दिग्विजय की इस तरह की बयानबाजी को पार्टी का समर्थन प्राप्त है। अन्ना ने सोनिया से भी पूछा था कि क्या सोनिया को निजी तौर पर दिग्विजय के बयान मंजूर हैं? गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने अन्ना हजारे के आमरण अनशन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार विरोधी कानून के अपनी मुहिम पर 50 लाख रुपये खर्च किए।












Click it and Unblock the Notifications