बिहार: दो ट्रेनें आपस में भिड़ी, दर्जनों हुए घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में लगभग तीन दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में दोनों ट्रेनों के चालक भी शामिल है। घायलों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच बरौनी की ओर जाने और वहां से आने वाली ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यातायात शुरु होने में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि पटरी टूटी और जर्जर होने के कारण अप लाइन से बरौनी की ओर जा रही गंगासागर एक्सप्रेस के ड्राइवर मनोहर राम ने जब इंजन की रोशनी में देखा कि डाउन लाइन पर एक ट्रेन की कुछ बोगियां पटरी से उतरी हुई हैं, तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाया।
बावजूद दोनों गाडि़यों की बोगियां आपस में घर्षण खा गई। इसमें गंगासागर एक्सप्रेस का इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,जबकि बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के इंजन को मामूली क्षति पहुंची। हालांकि कुछ यात्री गंगासागर एक्सप्रेस के इंजन में आग लगने की भी बात कह रहे थे, लेकिन परिचालन से संबंधित अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं। यात्रियों का कहना था कि जब दोनों ट्रेनें आपस में रगड़ खाने लगीं तो यात्रियों में कोहराम मच गया। दोनों ट्रेन के यात्री जान बचाने के लिए बोगियों से कूदने लगे। इसमें कई यात्रियों को चोटें आईं।












Click it and Unblock the Notifications