मुंबई आतंकी हमले के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दे पाकिस्तान :अमेरिका
वॉशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान को उसकी विशेष जिम्मेदारी याद दिलाई है। अमेरिका ने पाक को चेतानवी देते हुए कहाकि कि उसे मुंबई आतंकी हमले के दोषियों को कानून के कटघरे तक जल्दी से जल्दी ले जाना चिहाए। अमेरिका के प्रवक्ता मार्क टोनर ने अपनी प्रतिदिन की प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।
मार्क ने कहा यह एक अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारी है कि दोषियों को कानून के कटघरे तक पहुंचाया जाए और इस बाबत मुंबई आतंकी हमलों के दोषियों के लिए पाकिस्तान की ये विशेष जिम्मेदारी बनती है। मार्के ने ये बात तब कही जब वह तहव्वुर हुसैन राणा के बारे में प्रेस वालों के सवालों का जवाब दे रहे थे। राणा पाकिस्तानी-कनाडाई मूल का है, उसके ऊपर आरोप है कि उसने पाकिस्तानी सरकार और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई को 'मटीरियल सपोर्ट' दिया था।













Click it and Unblock the Notifications