क्या प्रमुख साज़िशकर्ता पकड़ा गया है?

क्या प्रमुख साज़िशकर्ता पकड़ा गया है?
चिली में अवैध मानव तस्करी के आरोप में गिरफ़्तार पाकिस्तानी मूल के एक व्यक्ति को लेकर ये चर्चा तेज़ है कि कहीं ये व्यक्ति वर्ष 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 के अपहरण का प्रमुख साज़िशकर्ता तो नहीं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अब्दुल रऊफ़ नाम के इस व्यक्ति को चिली की पुलिस ने गिरफ़्तार किया है और सीबीआई को इस बारे में सूचित भी किया है. अब्दुल रऊफ़ को वर्ष 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 के अपरहण का प्रमुख साज़िशकर्ता माना जाता है. अब्दुल रऊफ़ की सीबीआई को तलाश है और उसके ख़िलाफ़ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है.

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह भी ख़बर दी है कि चिली की पुलिस ने इस व्यक्ति के फ़िंगर प्रिंट्स भी भेजे हैं, लेकिन सीबीआई के पास ने तो अब्दुल रऊफ़ की तस्वीरें हैं और न ही फ़िंगर प्रिंट्स. पीटीआई के मुताबिक़ सीबीआई जल्द ही एक टीम चिली रवाना कर रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि गिरफ़्तार व्यक्ति वही अब्दुल रऊफ़ है, जिस पर आईसी-814 के अपरहण में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप है.

अब्दुल रऊफ़ जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अज़हर के क़रीबी रिश्तेदार हैं. आईसी-814 में सवार 160 यात्रियों की रिहाई के बदले मौलाना मसूद अज़हर समेत तीन चरमपंथियों को छोड़ा गया था. 24 दिसंबर 1999 को इस विमान का अपहरण नेपाल की राजधानी काठमांडू में किया गया था. बाद में अपहर्ता इस विमान को दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में ले गए थे. आठ दिनों तक चली बातचीत के बाद यात्रियों की रिहाई संभव हो पाई थी, लेकिन उनके बदले भारत सरकार को मौलाना मसूद अज़हर और दो अन्य चरमंपथियों को छोड़ना पड़ा था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+