उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के श्रावास्ती जिले मे शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक मिनी ट्रक में टक्कर मार दी। मिनी ट्रक में लगभग 31 लोग सवार थे जिनमें सात लोगों की मौके पर मौत हो गई और 24 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। id="toptextpromo">सभी
लोग माता का दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार की सुबह इकौना इलाके में हुआ जब देवीपाटन देवी मंदिर (बलरामपुर) के दशर्न करके लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन को एक अनियंत्रति ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों में 2 बच्चों और दो महिलाएं शामिल हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>घायलों
को श्रावस्ती और बहराइच के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार लोग बहराइच जिले के हुजूरपुर इलाके के गांवों के रहने वाले थे और देवीपाटन मंदिर से दशर्न करके वापस लौट रहे थे।











Click it and Unblock the Notifications