अनशन कर क्या अन्ना को बेइज्जत कर रहे है पप्पू यादव?
बिहार के आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सांसद और राजनीतिज्ञ पप्पू यादव भी अन्ना हजारे के समर्थन में पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन की भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन है। बिहार के नेता और भूतपूर्व सांसद राजेश रंजन उफ पप्पू यादव उच्च सुरक्षा वाली बेउर जेल में बंद हैं। उनके अलावा अन्य कई कैदी भी हजारे की मांग के समर्थन में जेल में ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। कुछ कैदी आमरण अनशन भी कर रहे हैं। लगातार तीन दिनों से भूख हड़ताल कर रहे पप्पू यादव की स्वास्थ्य जांच में पता चला है कि उनका ब्लड प्रेशर अचानक बेहद गिर गया है।
उल्लेखनीय है कि पप्पू यादव अजीत सरकार हत्याकांड में जेल में बंद हैं। वह इस मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। पहले उनका लालू यादव की पार्टी राजद से गहरा नाता था और वह इसी पार्टी से सांसद भई थे। लेकिन साल 2010 के विधनसभा चुनावों में लालू यादव ने उन्हे पार्टी से बाहर कर दिया। पप्पू यादव ने जेल के कैदियों के साथ मिल कर बेउर जेल में अपनी एक पार्टी बना रखी है। पप्पू यादव के जेल समर्थक भी उन के साथ मिल कर अनशन कर रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि कहां गांधीवादी अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और कहां पप्पू यादव का आपराधिक व्यक्तित्व। दोनों का मेल कहां, भला पानी और तेल भी कभी साथ होते हैं।













Click it and Unblock the Notifications